ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी- संरचना, कार्यप्रणाली और लाभ

क्या आप ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी- संरचना, कार्यप्रणाली और लाभ के बारे में जानना चाहते है? यदि हां तो मै इस पोस्ट में Vertical Core Type Induction Furnace in hindi के बारे में विस्तृत जानकरी शेयर कर रहा हूँ.

ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी- Vertical Core Type Induction Furnace in hindi

यह प्रत्यक्ष कोर प्रकार भट्टी का विकसित रूप है। इसमें चार्ज के ऊर्ध्वाधर चैनल होता है जिसमें ऊर्ध्वाधर क्रुसीबल उपयोग की जाती है जो कि धातु शोधन की दृष्टि से उपयुक्त है|

इसमें कोर प्रकार भट्टी की अपेक्षा अच्छा चुम्बकीय युग्मन होता है इसलिए इसमें क्षरण (leakage) reactance कम तथा शक्ति गुणक (power factor) उच्च होता है। इसे सामान्य आवृत्ति सप्लाई पर ओपरेट कर सकते हैं।

ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी की कार्यप्रणाली- Working Principle of Vertical Core Type Induction Furnace

भट्टी की तली ‘वी’ (V) आकार की होती है इसलिए भट्टी की तली में पिघली धातु कम रूकती है। पिंच प्रभाव के कारण पास के अणुओं में एक दिशा में धारा प्रवाह होता है तथा वे एक-दूसरे को विकर्षित करते हैं, लेकिन किसी भी परिपथ में बाधाओं की कम सम्भावना रहती है क्योंकि चार्ज का वजन इनको आपस में मिलाए रखता है। पिघली हुई धातु दो अर्द्ध भागों के मध्य विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा V भाग में चक्कर काटती रहती है।

भट्टी के अंदर के भाग अधिकतर चार्ज पर निर्भर करते हैं। भट्टी के ऊपरी भाग को किसी विद्यतरोधित ढक्कन से ढका जाता है, जिसे चार्ज डालने के समय हटाया जा सकता है।

पिघली धातु को बाहर निकालने के लिए आवश्यक हाइड्रोलिक व्यवस्था करनी पड़ती है जिससे भट्टी को तिरछा किया जा सके। इस भट्टी की दक्षता उच्च होती है। ताप नियंत्रण सरल एवं शुद्ध होता है। इसमें धात्विक क्षय कम होता है। इसे सामान्य आवत्ति 50 Hz पर उपयोग किया जा सकता है।

ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी की संरचना- Structure of Vertical Core Type Induction Furnace

Vertical Core Type Induction Furnace

ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी के लाभ- Advantages of Vertical Core Type Induction Furnace in hindi

इस भट्टी के निम्न लाभ होते हैं

(i) इसमें पर्याप्त दक्षता के साथ ऊष्मा उत्पादन होता है। 

(ii) इसमें सरल नियंत्रण होता है। 

(iii) इसकी उच्च शक्ति गुणक प्राप्त होता है। 

(iv) इसकी ओपरेटिंग लागत कम प्राप्त होती है। 

(v) इसमें एकदम सही तापक्रम होता है। 

(vi) इंसमें कम धातु की हानि होती है। 

(vii) इसमें बर्तन की जरूरत नहीं पड़ती है।

(viii) इसमें एक जैसा निष्पादन होता है। 

(ix) यह प्रदूषण मुक्त होता है। 

(x) इसमें ईंधन के लिए दहन गैसों की जरूरत नहीं होती जो कि धात के खराब होने का मुख्य कारण होती है।

आज आपने क्या सीखा :-

दोस्तों आज आपने सीखा कि ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी- संरचना, कार्यप्रणाली और लाभ- Vertical Core Type Induction Furnace in hindi, ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी की कार्यप्रणाली- Working Principle of Vertical Core Type Induction Furnace in hindi, ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी की संरचना- Structure of Vertical Core Type Induction Furnace in hindi, ऊर्ध्वाधर कोर प्रकार प्रेरण भट्टी के लाभ- Advantages of Vertical Core Type Induction Furnace in hindi,vertical core type induction furnace, vertical core type induction furnace diagram, advantages of core type induction furnace, vertical core type induction furnace in hindi, advantage of vertical core type induction furnace. के बारे में भी आपने जाना तो अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई है तो अपने दोस्तों के साथ में इसे शेयर कर सकते हो और अगर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करके बता सकते हो

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *