रिंग काउन्टर क्या है? | रिंग काउन्टर की कार्य प्रणाली

हेलो दोस्तों, इस आर्टिकल में आपको बताने वाला हूं कि रिंग काउन्टर क्या है? (ring counter in hindi), रिंग काउन्टर की कार्य प्रणाली (ring counter Working hindi) | तो चलिए शुरू करते हैं

रिंग काउन्टर क्या है? (ring counter in hindi)

रिंग काउन्टर एक circular shift register है जो इस प्रकार से initialize किया जाता है कि केवल एक flip-flop ही state-1 । में होता है बाकी सब 0 -state में होते हैं। एक रिंग काउन्टर में n flip-flop होते हैं और n-states होती हैं।
रिंग काउन्टर क्या है
रिंग काउन्टर क्या है
चित्र में एक 4-bit ring counter दिखाया गया है, जिसमें 4-flip-flop है तथा इसकी 4- अवस्थाएं होंगी। आखिरी flip-flop Q, का output, पहले flip-flop पर संयोजित है। अतः यह रिंग के समान संरचना उत्पन्न करता है। जब single ‘1’ को ring में प्रविष्ट कराया जाता है तो यह ring में successive, clock cycle पर shift हो जाता है। अर्थात् जब एक clockpulse को आरोपित किया जाता है तो, एक ‘1’ को adjacent, flip-flop पर shift किया जाता है। अतः यह ring counter कहलाता है।
4-बिट रिंग काउन्टर की वेवफॉर्म चित्र-2 में दर्शायी गई है।

रिंग काउन्टर की कार्य प्रणाली (ring counter Working hindi)

1. प्रारम्भ में 1, प्रथम flip-flop FF1 में preset होगा तथा शेष flip-flop cleared होंगे। इस स्थिति में काउन्टर 0001 दर्शाएगा।
2. प्रथम clockwise pulse की एप्लीकेशन पर, 1 द्वितीय flip-flop FF 2 पर शिफ्ट हो जाएगा तथा Q,=1 आउटपुट देगा तथा दूसरे flip-flop reset हो जाएगें। इस स्थिति में काउन्टर 0010 दर्शाएगा।
3. द्वितीय clock pulse पर, 1 तृतीय flip-flop FF3 पर शिफ्ट हो जाएगा तथा २ = 1आउटपुट देगा तथा दूसरे flip-flop reset हो जाएंगे। इस स्थिति में काउन्टर 0100 दर्शाएगा।
4. इसी प्रकार तृतीय clock pulse चतुर्थ flip-flop FF4 के आउटपुट रिंग पर 1 शिफ्ट करती है। इस स्थिति में काउन्टर 1000 दर्शाएगा।
5. चतुर्थ clock pulse पर cycle शुरू होती है तथा 1 वापिस प्रथम flip-flop FF1 पर आ जाता है तथा अब काउन्टर शुरूआती अवस्था 0001 में होता है।
इस प्रकार यह प्रक्रिया subsequent clockpulse पुनरावर्तित होती है। उपरोक्त प्रक्रिया timing diagram (चित्र 2) से प्रदर्शित की जा सकती है। इस timing diagram से प्रत्येक flip-flop की output वेव फॉर्म की frequency रिंग काउन्टर में clock frequency की एक चौथाई होती है।
रिंग काउन्टर की सत्य-सारणी निन्न प्रकार प्रदर्शित की जाती है।

रिंग काउन्टर क्या है

अब आप जान गए होंगे कि रिंग काउन्टर क्या है? (ring counter in hindi), रिंग काउन्टर की कार्य प्रणाली (ring counter Working hindi) | इस विषय में आपको अच्छी तरह से जानकारी मिली हो गई होगी|

उम्मीद करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी| अगर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव हो तो मुझे कमेंट करके बता सकते हो |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top